हालात

ट्रम्प ने WHO से तोड़े सारे अमेरिकी रिश्ते, कहा- इस पर है चीन का कंट्रोल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर चीन का नियंत्रण है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि WHO कोरोना वायरस को शुरुआती स्तर पर रोकने में नाकाम रहा।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ के साथ अपने सारे संबंधों को खत्म कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि डब्ल्यूएचओ पर चीन का पूरी तरह नियंत्रण है और यह उसी इशारे पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ बदलाव की प्रक्रिया शुरू करने में नाकाम रहा है और इसलिए हम विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपने सारे संबंधो को खत्म कर रहे हैं।

ट्रम्प ने WHO और चीन को दुनिया भर में कोरोना से हुई मौतों का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'सालाना सिर्फ 40 मिलियन डॉलर (4 करोड़ डॉलर) की मदद देने के बावजूद चीन का WHO पर पूरी तरह नियंत्रण है। दूसरी ओर अमेरिका इसके मुकाबले सालाना 45 करोड़ डॉलर की मदद दे रहा था। ट्रम्प ने कहा कि WHO को रोके गए फंड को अब दुनिया के दूसरे स्वास्थ्य संगठनों की मदद में इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आकाशवाणी भवन में डटे राहुल गांधी, EC जाने पर अड़े, बोले- डरे ज्ञानेश कुमार, 300 सांसदों से नहीं मिलना चाहते

  • ,
  • फिर खुली चुनाव आयोग की पोल: बंगाल में अपील ट्रिब्यूनल के पोर्टल में बेशुमार दिक्कतें, पूर्व जजों ने गिनाईं खामियां

  • ,
  • IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने सौरव गांगुली, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान

  • ,
  • ‘इंडिया’ गठबंधन के मार्च में BJD भी शामिल, जयराम रमेश का BJP पर तंज, कहा- ‘भारतीय झूठ पार्टी’ की उल्टी गिनती शुरू

  • ,
  • लखनऊ: एक ही बारिश में डूब गया ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’, रिवर फ्रंट भी पानी-पानी, फ्लडप्लेन की बाड़बंदी पर उठे सवाल