हालात

ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान हादसा, नदी में गिरीं 2 लड़कियां, देवदूत बनकर आए सेना के जवानों ने ऐसे बचाई जान

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया, 'आर्मी की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने आज ऋषिकेश के फूल चट्टी में दो लड़कियों को नदी में डूबने से बचाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक राफ्टिंग के दौरान दो लड़कियां नदी में गिर गई। गनीमत रही की मौके पर पहुंची भारतीय सेना ने दोनों को डूबने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां अपने रॉफ्ट से नदी में गिर गई थीं और पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगी थीं। अब इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दरअसल, धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के फूल चट्टी के पास राफ्टिंग कर रही लड़कियां अपनी नाव से नदी में गिर गई थीं। नदी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहाकर ले जाने लगा और दोनों गहरे पानी में हाथ पैर चलाने के बावजूद किनारा नहीं पकड़ पा रही थीं। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद इंडियन अर्मी के जवानों ने तत्परता दिखाई और पानी में कूदकर उन्हें बचा लिया।

वहीं भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया, 'आर्मी की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने आज ऋषिकेश के फूल चट्टी में दो लड़कियों को नदी में डूबने से बचाया। ये लड़कियां एक नाव से पानी की तेज धार में गिर गई थीं और अगर समय पर नहीं बचाई जातीं तो डूब जातीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 10 सितंबर को SC में होगी सत्य निकेतन हादसे पर सुनवाई, कोर्ट ने कहा- जरूरत पड़ी तो मामला अपने पास ट्रांसफर कराऐंगे

  • ,
  • 'आपको न्याय मिलेगा...' दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की बेरहमी से हत्या पर भड़के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

  • ,
  • जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड की मौत से बवाल, चाकू से हुआ था हमला, बाजार बंद, 6 मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी

  • ,
  • मुझे नहीं पता बागेश्वर बाबा कौन हैं, उन्हें बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं: सौगत रॉय

  • ,
  • कर्नाटक: अचानक यशवंतपुर एपीएमसी बाजार पहुंचे सीएम शिवकुमार, किसानों और व्यापारियों से की बात