हालात

फरीदाबाद में रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 2 डिब्बे, कोयला लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से क्यों उतरे, इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। रेलवे की टीमें डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास कर रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना सुबह पांच बजे के करीब ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई। इससे सवारी ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से क्यों उतरे, इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। रेलवे की टीमें डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास कर रही हैं। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

वहीं सबसे बड़ी बात यह रही कि इस हादसे के बाद किसी भी पैसेंजर या एक्सप्रेस गाड़ी पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी का आवागमन सुचारु रूप से जारी रहा। फिलहाल गाड़ी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए रेस्क्यू जारी है। इसको दोपहर तक पटरी पर चढ़ा दिया जाएगा। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे की असल वजह क्या रही।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश