हालात

कश्‍मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला! बारामूला में CRPF टीम पर ग्रेनेड अटैक, 4 जवान हुए घायल

इस ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के चार जवान और एक आम नागरिक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में में ग्रेनेड हमले की खबर है। जानकारी के मुताबिक खानपोरा ब्रिज पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ की टीम पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस घटना में सीआरपीएफ के चार जवान और एक आम नागरिक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्‍ध क्षेत्र में ही कहीं छिपे हुए हैं। उन्‍हें पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही बारामूला जिले में ही संदिग्ध आतंकवादियों ने एक पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन उसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। यह घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की घटना है। उस वक्‍त यहां के रफियाबाद इलाके के द्रुसू में एक पुलिस गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका गया। ग्रेनेड सड़क किनारे गिरा और फट गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • IND vs NZ: तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव, सिर्फ कप्तान ही नहीं, कोच भी बदलेगा?

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार