हालात

भिंड में दो पत्रकारों के साथ थाने में मारपीट, NHRC ने MP के डीजीपी को नोटिस जारी किया

दोनों पत्रकारों का आरोप है कि अवैध रेत खनन पर रिपोर्टिंग करने के कारण भिंड के एक थाने में एसपी की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट की गई। एनएचआरसी ने कहा कि अगर प्रेस विज्ञप्ति की विषय-वस्तु सही है, तो यह पीड़ित पत्रकारों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

भिंड में दो पत्रकारों के साथ थाने में मारपीट, NHRC ने MP के डीजीपी को नोटिस जारी किया
भिंड में दो पत्रकारों के साथ थाने में मारपीट, NHRC ने MP के डीजीपी को नोटिस जारी किया फोटोः सोशल मीडिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को कहा कि उसने मध्य प्रदेश के एक थाने में दो पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया है। आयोग के मुताबिक, उसने डीजीपी को घटना के सिलसिले में दो हफ्ते में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा, “आयोग ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नयी दिल्ली की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले में जिला पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने दो पत्रकारों के साथ कथित तौर पर मारपीट की।”

कथित घटना एक मई की बताई जा रही है। दोनों पत्रकारों का आरोप है कि अवैध रेत खनन पर रिपोर्टिंग करने के कारण भिंड के एक थाने में एसपी की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट की गई। एनएचआरसी ने कहा कि अगर प्रेस विज्ञप्ति की विषय-वस्तु सही है, तो यह पीड़ित पत्रकारों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

आयोग ने बताया कि उसने मामले में मध्य प्रदेश के डीजीपी को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। गत 25 मई को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों पत्रकारों को कथित तौर पर एक वीडियो बयान रिकॉर्ड करने के लिए भी मजबूर किया गया, जिसमें कहा गया कि सभी मामले सुलझा लिए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद