हालात

सिर्फ 3 मिनट की ज़ूम कॉल, और उबर ने बाहर निकाल दिए 3500 कर्मचारी

क्या आप सोच सकते हैं कि सिर्फ 3 मिनट की कॉल में कोई कंपनी अपने 3500 कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दे। ऐसा किया है टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी उबर ने।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

दुनिया भर में ऑनलाइन टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी उबर ने अपने 3500 कर्मचारियों को एक झटके में बाहर निकाल दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक ज़ूम कॉल के जरिए दी, जो सिर्फ तीन मिनट तक चली। इस कॉल में कंपनी के फीनिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की हेडरफिन शेवलॉ ने शामिल थीं और उन्होंने ही इसका ऐलान किया

इस कॉल के दौरान जब शेवलॉ ने 3500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया तो वे रो भी पड़ी। उनका वीडियों इस ट्वीट में देखा जा सकता है।

शेवलॉ ने स्टाफ से कहा, 'व्यापार में अभी बहुत मंदी है और कंपनी के पास कई कर्मचारियों के लिए कोई काम नहीं है। हम 3500 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को निकाल रहे हैं। आपका काम प्रभावित हुआ है और आज आपका उबर के साथ काम करने का अंतिम दिन है।'

ध्यान रहे कि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उबर को 2.9 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। यानी जनवरी से मार्च में 2.9 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। दरअसल कोरोना वायरस महामारी की वजह से विदेशी बाजारों में कंपनी के निवेश पर काफी बुरा असर पड़ा है। अपनी बैलेंस शीट में सुधार के लिए कंपनी कॉस्ट कटिंग कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप