हालात

उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म संबंधी टिप्पणी से जुड़े मामले में जमानत मिली

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता उदयनिधि 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए। अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता परमेश की याचिका पर उन्हें नोटिस भेजा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन को ‘सनातन धर्म को खत्म करने’ की अपनी टिप्पणी से जुड़े एक मामले में मंगलवार को बेंगलुरु की एक अदालत से जमानत मिल गयी।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता उदयनिधि 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए। अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता परमेश की याचिका पर उन्हें नोटिस भेजा था।

खेल और युवा कल्याण मामलों के मंत्री उदयनिधि को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी गयी। इस मामले पर अगली सुनवाई आठ अगस्त को होगी।

उदयनिधि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन के बेटे हैं।

उन्होंने चेन्नई में सितंबर 2023 में एक सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय व समानता के खिलाफ है तथा मलेरिया और डेंगू की तरह ही उसका ‘खात्मा’ किया जाना चाहिए।

इस बयान की विभिन्न वर्गों के लोगों ने कड़ी आलोचना की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान