हालात

लोकसभा चुनाव: उमा भारती का भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर तंज, कहा- मैं मूर्ख वो महान संत

उमा भारती से जब मीडिया ने सवाल पूछा कि मध्य प्रदेश की राजनीत‍ि में प्रज्ञा ठाकुर क्या आपकी जगह लेने जा रही हैं? इस पर उमा भारती ने तंज कसते हुए कहा क‍ि वो तो एक महान संत हैं, उनसे मेरी तुलना मत कीज‍िए। मैं बहुत ही साधारण मूर्ख क‍िस्म की प्राणी हूं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी लोकसभा चुनाव में वापसी की कोशिश में जुटी हुई है। जिस संगठन और पार्टी में एकता का दावा कर बीजेपी कांग्रेस को हराने का दम भर रही है। उसी संगठन में दरार सामने आई है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।

उमा भारती से जब मीडिया ने सवाल पूछा कि मध्य प्रदेश की राजनीत‍ि में प्रज्ञा ठाकुर क्या आपकी जगह लेने जा रही हैं? इस पर उमा भारती ने तंज कस दिया। उन्होंने कहा क‍ि वो तो एक महान संत हैं, उनसे मेरी तुलना मत कीज‍िए। मैं बहुत ही साधारण मूर्ख क‍िस्म की प्राणी हूं। उमा भारती के इस बयान से प्रज्ञा ठाकुर को लेकर उनकी तलखी सबके सामने आ गई।

एक दौर में उमा भारती मध्य प्रदेश बीजेपी के फायर ब्रांड नेताओं में शुमार की जाती थीं। तब उन्हें पार्टी तरजीह दिया करती थी। लेकिन आज दौर बदल चुका है। उमार भारती की जगह मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रज्ञा ठाकुर को तरजीह दे रही है और उन्हें भोपाल से चुनाव मैदान में उतारा है।

उमा भारती इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं। खबरों के मुताबिक, बीजेपी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं की तरह ही उमा भारती को भी इस बात का अंदाजा था कि बीजेपी उन्हें इस बार टिकट नहीं देगी। यही वजह है कि उमा भारती ने पहले ही चुनाव नहीं लड़ने का ऐला कर दिया था। मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी और सुमित्रा महाजन को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। बीजेपी लोकसभा चुनाव में जीत का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि पार्टी अंतर्कलह से जूझ रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नाराज चल रहे हैं। उमा भारती का प्रज्ञा ठाकुर को लेकर यह बयान भी इन्हीं बातों से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स