हालात

बिहार में दर्दनाक हादसा! सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से टकराई अनियंत्रित कार, 3 की मौत

कार में तीन लोग सवार होकर लौरिया की ओर से बेतिया की ओर आ रहे थे। बनकटवा गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर की ट्राली से कार जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली भी पलट गया और कार का परखच्चा उड़ गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार के सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर की ट्राली से टकराने की घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कार में तीन लोग सवार होकर लौरिया की ओर से बेतिया की ओर आ रहे थे। बनकटवा गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर की ट्राली से कार जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली भी पलट गया और कार का परखच्चा उड़ गया।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से शवों को कार से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस शवों की पहचान में जुटी हुई है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined