हालात

बिहार के मोतिहारी में बेकाबू ट्रक का कहर, लोगों को रौंदा, 5 लोगों की मौत, कई लोग घायल, NH पर हंगामा

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के कोटवा दीपाऊ मोड़ के पास हुआ है। बताया जाता है कि ट्रक का चालक अपने वाहन को कट के पास मोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक ने ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के कोटवा दीपाऊ मोड़ के पास हुआ है। बताया जाता है कि ट्रक का चालक अपने वाहन को कट के पास मोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

Published: undefined

कोटवा के थाना प्रभारी प्रत्यूष कुमार विक्की ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक ने घटना के दौरान ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण कुछ अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है।

Published: undefined

पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी के सदर अस्पताल में भेज दिया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हुई है। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

Published: undefined

इधर, घटना के बाद एनएच पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क भी जाम कर दी। लोगों का आरोप है कि आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन कोई उपाय नहीं कर रहा है। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ममता ने नए राज्यपाल आर एन रवि को ‘बीजेपी कार्यकर्ता’ बताया, बोस पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया

  • ,
  • ईरानी राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करने किया ऐलान, बोले- आत्मसमर्पण का सपना मरते दम तक नहीं होगा पूरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, पिछले मुकाबले में मिली थी बड़ी हार

  • ,
  • 'चीन की औद्योगिक ताकत बेजोड़, लेकिन लोकतांत्रिक नहीं', राहुल गांधी बोले- चीन ने औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र पर किया कब्जा