हालात

यूपी की जेल में विचाराधीन कैदी ने की खुदकुशी, पुलिस पर लगाया जानबूझकर फंसाने का आरोप

पुलिस की ओर से बताया गया है कि रूपेश को जेल में सर्कल नंबर एक के बैरक नंबर 23 में रखा गया था और मंगलवार को वह बैरक के कमरे में गले में गमछा बंधा हुआ पाया गया था। पुलिस ने कहा है कि रूपेश को जेल के एक डॉक्टर द्वारा जांच करने पर मृत पाया गया था।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो 

उत्तर प्रदेश के गोसाईंगंज की जिला जेल के अंदर एक विचाराधीन कैदी का शव लटका हुआ पाया गया है। वहां छोड़े एक सुसाइड नोट में मृतक कैदी ने दावा किया कि वह निर्दोष है और यूपी पुलिस ने उसे जान-बूझकर फंसाया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि उसने आत्महत्या की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सीतापुर जिले के बिसवां मोहल्ले के 25 वर्षीय रूपेश कुमार के रूप में हुई है। उसे गोसाईंगंज पुलिस ने इसी साल 12 अगस्त को डकैती के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि रूपेश को जेल में सर्कल नंबर एक के बैरक नंबर 23 में रखा गया था और मंगलवार को वह बैरक के कमरे में गले में गमछा बंधा हुआ पाया गया था। ज्ञापन में कहा गया है कि रूपेश को जेल के एक डॉक्टर द्वारा जांच करने पर मृत पाया गया था।

गोसाईंगंज जिला जेल के अधिकारियों ने कहा कि मृतक कैदी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके अनुसार वह निर्दोष है और पुलिस ने उसे मामले में झूठे तरीके से फंसाया है।
सुसाइड नोट में मामले की न्यायिक जांच की मांग भी की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत

  • ,
  • राजस्थान में मानसून का कहर, जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे, 22 जिलों में येलो अलर्ट

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'