हालात

UP: बस में आग लगने से दो बच्चों और दो महिलाओं समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, बिहार से दिल्ली जा रही थी बस

अपर पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में सुबह करीब पांच बजे लखनऊ में अचानक आग लग गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार से दिल्ली जा रही एक निजी बस में आज सुबह लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में किसान पथ पर आग लग गई। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस आयुक्त (मोहनलालगंज) रजनीश वर्मा ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में सुबह करीब पांच बजे लखनऊ में अचानक आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने से बस में सवार दो बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरूष की मौत हो गई। वहीं हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

अपर पुलिस आयुक्त वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस के ‘गेयर बाक्स’ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 80 यात्री थे। बस में जब आग लगी उस समय सभी लोग सो रहे थे। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि बस का आपातकालीन द्वार नहीं खुला और इस वजह से लोग बस से बाहर नहीं निकल सके।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि एक किलोमीटर दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो