हालात

यूपी में 24 घंटे में फिर सामने आए 27,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 35 घंटे के 'लॉकडाउन' जैसे प्रतिबंध शुरु

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के 27 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच राज्य में शनिवार रात 8 बजे से 35 घंटे का लॉकडाउन शुरु हो गया है। यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को भी प्रदेश में 27,357 नए मामले सामने आए। शुक्रवार को को भी 27,426 मामले सामने आए थे। शनिवार को राज्य में कोरोना से संक्रमित 120 लोगों की मौत की भी अधिकारिक जानकारी दी गई है। वहीं राजधानी लखनऊ में शनिवार को कोरोना से संक्रमित 5,913 मामले सामने आए हैं।

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए उत्तर प्रदेश में आज (शनिवार से) रात 8 बजे से 35 घंटे का लॉकडाउन लागू किया गया है। यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी कुछ बंद रहेगा। सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लाउडस्पीकर और अन्य पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को कोरोना कर्फ्यू के बारे में जानकारी दें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: वर्ल्ड कप में रोहित जैसा खिलाड़ी होना बहुत बड़ी ताकत और गिल और बुमराह ICC टेस्ट रैंकिंग में नीचे खिसके

  • ,
  • जन्माष्टमी विशेष: देश के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर, जिनके पीछे छिपी हैं पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला का आरोप, 'यह स्टेटहुड न मिलने देने की बड़ी साजिश'

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, चढ़ावा चोरी विवाद के बीच संभालेंगे कमान

  • ,
  • सिनेजीवन: साधना की जयंती पर सायरा बानो ने साझा कीं यादगार तस्वीरें और चंकी पांडे ने सुनाया डेविड धवन का मजेदार किस्सा