हालात

यूपीः अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेरठ जोन के सात जिलों में अलर्ट घोषित, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

एडीजी ने कहा कि पुलिस को आदेश दिया गया है कि लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सर्तक करें। कोई भी व्यक्ति इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्‍तेमाल करेेेगा तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेरठ जोन के सात जिलों में अलर्ट घोषित
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेरठ जोन के सात जिलों में अलर्ट घोषित फाइल फोटोः सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मेरठ जोन के सात जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रख रही है। पुलिस ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

मेरठ जोन के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) डी.के. ठाकुर ने बताया कि 20 से 26 जनवरी तक श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जोन के सात जनपदों में अलर्ट घोषित किया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मेरठ जोन के सभी सात जिलों के पुलिस अधीक्षको से बैठक की जा चुकी है।

उन्‍होंने कहा कि सभी को मेरठ जोन की तरफ से पर्याप्त फोर्स मुहैया करा दी गई है, जिसमें 22 जनवरी को 6 कंपनी पीएसी और आरएएफ दी गई है। सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी के आदेश दिए हैं। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ सड़कों पर उतरकर शहर और देहात के हालात पर नजर रखेंगे। उसके बाद भी अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। तत्काल प्राथमिक दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

एडीजी ने कहा कि पुलिस को आदेश दिया गया है कि लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सर्तक करें। कोई भी व्यक्ति इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्‍तेमाल करेेेगा तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सभी जिलो में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। कानून व्यवस्था का पालन पूरी सख्ती से साथ कराया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए