हालात

यूपी: अंबेडकरनगर में हादसे में घायलों की मदद के लिए जुटी भीड़ पर मौत बनकर दौड़ी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में घायलों की मदद कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में इंसानियत दिखाने के लिए जुटे लोगों पर मौत बनकर एक तेज रफ्तार कार टूट पड़ी। जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में कुल 8 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। घटना उस वक्त हुई जब लोग पहले से घायल बाइक सवारों की मदद करने पहुंचे थे।

Published: undefined

मदद के लिए जुटी भीड़ को कार ने रौंदा

अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ। जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर पहले दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने की कोशिश करने लगे।

इसी दौरान जलालपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित हो गई और सीधे भीड़ में घुस गई, जिससे कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

Published: undefined

8 लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम

हादसे में मौके पर और इलाज के दौरान कुल 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

Published: undefined

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी नगपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य गंभीर घायलों को पहले जिला अस्पताल और फिर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

Published: undefined

सहायता के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined