
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बड़ा हादसा हुआ है। देर रात बारिश की वजह से एक घर की छत गिरने तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान तीन बच्चों की मां के रूप में हुई है। तीनों बच्चों की इस हादसे में मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिले के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की।
Published: undefined
उन्नाव के एसडीएम अजित जायसवाल ने बताया, “बारिश की वजह से कच्चे घर की छत कल रात करीब 3 बजे गिर गई और 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रावधानों के तहत उनके लिए पक्का मकान बनाया जाएगा, मकान बनने तक आश्रय और भोजन दिया जाएगा। साथ ही प्रति बच्चे 4 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा।”
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined