हालात

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू को इलाहाबाद HC से मिली जमानत, मजूदरों के लिए बस की मांग करने पर हुए थे गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि अजय लल्लू को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था, जब वे प्रवासियों के लिए बसें भेजे जाने की मांग कर रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इलाहाबाद हाई कोर्ट कोर्ट से जमानत मिल गई है। अजय कुमार लल्लू की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस की। बता दें कि अजय लल्लू को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था, जब वे प्रवासियों के लिए बसें भेजे जाने की मांग कर रहे थे।

अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तार के खिलाफ बीते शनिवार को यूपी के कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गरीबों, प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के अपराध में पिछले 25 दिनों से योगी सरकार ने जेल में डाल रखा है। उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी थी।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के लिए इंसाफ की मांग करते हुए कहा था कि न्याय मिलने तक पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का लेख : अडिग और अजय ‘लल्लू’

उन्होंने एक लेख लिखकर अजय कुमार लल्लू के बारे में कहा था कि पीड़ितों के लिए संघर्ष करने की सर्वोच्च भावना से संचालित, अपने कई सहयोगियों की ड्राइंग रूम राजनीति से असहज और बेबाकी से अपनी बात रखने वाले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके लिए संघर्ष और पीड़ा स्वयं का भोगा हुआ यथार्थ है। उन्होंने कहा था कि वे इंसाफ के हकदार हैं। उनके साथ न्याय होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प, एक आर्मी अफसर और 2 जवान शहीद

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे