हालात

यूपी चुनावः मायावती ने मुख्तार से किया किनारा तो राजभर ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, बताया गरीबों का 'मसीहा'

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब मुख्तार अंसारी 2017 में बीएसपी में शामिल हुए, तो मायावती ने भी कहा था कि वह गरीबों के मसीहा हैं। मैं उनकी बात दोहरा रहा हूं। लोकसभा और राज्य की विधानसभा में आधे से ज्यादा सांसद और विधायक अपराधी हैं। कई लोग हैं जो उनके खिलाफ उंगलियां उठा रहे हैं क्योंकि वह मुस्लिम हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बहुजन समाज पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जेल में बंद डॉन मुख्यतर अंसारी को टिकट नहीं देने की घोषणा की है, जिसके बाद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की राजनीतिक किस्मत ने करवट ली है। एआईएमआईएम ने मुख्तार अंसारी को चुनावी टिकट की पेशकश के साथ ही कहा कि अगर वह किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी।

अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) भी मुख्तार अंसारी के समर्थन में सामने आई है। एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को मुख्तार अंसारी को गरीबों के लिए 'मसीहा' बताया। राजभर ने कहा, "पूर्वाचल में चाहे बीजेपी हो, एसपी, या बीएसपी हो, जो भी चुनाव जीतना चाहता है, वह मुख्तार अंसारी से आशीर्वाद लेता है। वह उसके बाद ही चुनाव जीतता है। गरीब, वंचित और वहां के नेता उन्हें एक मसीहा के रूप में मानते हैं और हर कोई इसे जानता है।"

ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा, "जब मुख्तार अंसारी 2017 में बीएसपी में शामिल हुए, तो मायावती ने भी कहा था कि वह गरीबों के मसीहा हैं। मैं उनकी बात दोहरा रहा हूं। लोकसभा और राज्य की विधानसभा में आधे से ज्यादा सांसद और विधायक अपराधी हैं। कई लोग हैं जो उनके खिलाफ उंगलियां उठा रहे हैं क्योंकि वह मुस्लिम हैं। बीजेपी, बीएसपी, एसपी को इस मुद्दे पर आत्ममंथन करना चाहिए।"

बता दें कि 2005 से जेल में बंद मुख्तार अंसारी मऊ विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार से विधायक हैं। हाल ही में बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने घोषणा की थी कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अंसारी को उनकी पार्टी द्वारा मैदान में नहीं उतारा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी राजनीति के अपराधीकरण की जांच करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला