हालात

यूपी: एनकाउंटर में मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकालकर डराने वाले दारोगा को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार पर फायरिंग कर दी इसके बाद भागने लेग। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बदमाशों ने दारोगा को मारी गोली

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यानथ के राज में बेखौफ बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने से भी नहीं डर रहे है। संभल जिले में बाइक सवार बदमाशों ने उस इंस्पेक्टर को निशाना बनाया है जो बीते साल 12 अक्टूबर को एक एनकाउंटर के दौरान बदमाशों को मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकाल कर डरा रहे थे।

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार पर फायरिंग कर दी इसके बाद भागने लेग। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में घायल इंस्पेक्टर मनोज कुमार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

गौरतलब है कि यह वही इंस्पेक्टर मनोज कुमार हैं, जिन्होंने 12 अक्टूबर, 2018 को एक एनकाउंटर के दौरान जब पिस्टल नहीं चला तो उन्होंने मुंह-मुंस से ठांय-ठांय की आवाज निकाल कर बदमाशों को डराने की कोशिश की थी। एनकाउंटर का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि जब पुलिस दारोगा के पिस्टल से गोली नहीं चली तो वे मुंह से ही चिल्लाने लगे, मारो-मारो...ठायं-ठांय। उस वक्त सोशल मीडिया पर इस एनकाउंटर का वीडियो वायर हुआ था। लोगों ने यूपी पुलिस का जमकर मजाक उड़ा था। एनकाउंटर के कुछ ही दिनों बाद पुलिस ने दारोगा मनोज कुमार को सम्मानित करने का भी ऐलान किया था।

उत्तर प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार आई है। लगातार एनकाउंटर किए जा रहे हैं। कई बार योगी सरकार की पुलिस पर बेकसूर लोगों को भी एनकाउंटर में मारने के आरोप लग चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी यूपी में हो रहे एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए थे।

इसे भी पढ़ें: वीडियो: यूपी पुलिस अब मुंह से भी गोली मारे, एनकाउंटर में दरोगा चिल्लाए ‘ठांय-ठांय’

इसे भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर के दौरान मुंह से ‘ठांय-ठांय’ की आवाज निकालने वाले दारोगा को योगी सरकार की पुलिस करेगी सम्मानित

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Jan 2019, 9:58 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया