हालात

यूपी में दलित अधिकारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, सीएम योगी की धौंस देकर किया गया प्रताड़ित

ग्राम विकास अधिकारी को खुदकुशी से पहले भरी सभा में प्रताड़ित किया गया था। उस सभा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स माइक पर बोलते हुए ग्राम विकास अधिकारी की बेइज्जती करता हुआ दिखाई दे रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के विकासखंड गोला में पंचायात में तैनात दलित ग्राम विकास अधिकारी ने भारतीय क‍िसान यून‍ियन के नेताओं और प्रधानों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। ग्राम विकास अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां कया है। उन्होंने सुसाइड नोट में बताया है कि कैसे जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करके उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था, और यही वजह है कि उन्होंने खुदकुशी कर ली।

ग्राम विकास अधिकारी ने सुसाइड नोट में लिखा है, “मैं किसान यूनियन और प्रधानों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा हूं, जिससे मैं बहुत ही परेशान हूं। मुझे गाली दिया जाता है, और आरक्षण के खिलाफ बोला जाता है, जोकि बहुत ही गलत है। मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो गया हूं। मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूं और विश्वास करता हूं। ब्लॉक पर मेरा मजाक बनाया जाता है। अगर मुझे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार सिर्फ किसान यूनियन पार्टी और उसके अध्यक्ष, रसूलपुर के प्रधान, देवरिया प्रधान के बेटे पप्पू ही हैं। मुझे दिमागी रूप से ये पार्टी और प्रधान प्रताड़ित करते हैं। मैं अपने आप से विफल हो गया हूं। मेरे मरने के बाद मेरे परिवार को कोई भी परेशान नहीं करेगा। मैं अपने स्वंय की इच्छा से मरने जा रहा हूं। लेकिन मेरे मर जाने के बाद पार्टी अध्यक्ष और प्रधानों को सजा मिले, ताकि ये किसी और को परेशान न कर सकें।”

ग्राम विकास अधिकारी को खुदकुशी से पहले कुंभी ब्लॉक के अमीन नगर में पिछले दिनों हुई एक किसान पंचायत के दौरान भरी सभा में प्रताड़ित किया गया था। सभा के दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने ग्राम विकास अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार को मंच पर बुलाया और अपशब्द कहे। सभा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स माइक पर बोलते हुए ग्राम विकास अधिकारी की बेइज्जती करता हुआ दिखाई दे रहा है। बकायदे वो सभा में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लेता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ की धौंस देकर भरी सभा में ग्राम विकास अधिकारी को जूते मारने की बात कही जा रही है। सभा में बैठे लोग भी ग्राम विकास अधिकारी का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले साल ही त्रिवेंद्र कुमार की ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुई थी। लेकिन एक साल के अंदर उन्हें इतना प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने खुदकुशी कर ली।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Sep 2019, 12:08 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!