हालात

यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट: चुनाव तो जीत गया ये प्रत्याशी, लेकिन मौत से हार गया, जीत का जश्न भी देखना नहीं हुआ नसीब

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी 65 वर्षीय संत प्रसाद चुनाव जीत गए लेकिन मौत से हार गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। चुनाव में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी जीत का जश्न मना रहे हैं। इस बीच सुल्तानपुर जिले के कादीपुर नगर पंचायत में नतीजों के बाद एक ऐसा पल आया जिसने सभी को भावुक कर दिया है।

Published: 14 May 2023, 10:57 AM IST

यहां के वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी 65 वर्षीय संत प्रसाद चुनाव जीत गए लेकिन मौत से हार गए। अपनी जीत देखने के लिए जिंदा नहीं रह सके। फल व्यवसायी प्रसाद का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शनिवार को उन्हें विजेता घोषित किया गया। उनके परिवार में दो बेटे और पांच विवाहित बेटियां हैं।

Published: 14 May 2023, 10:57 AM IST

कादीपुर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद ने कहा, मृतक संत प्रसाद को वार्ड नंबर 10 से विजेता घोषित किया गया। वह तीन मतों से जीते। हालांकि, उनकी मृत्यु के कारण सीट खाली हो गई है, इसलिए यहां नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे।

Published: 14 May 2023, 10:57 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 May 2023, 10:57 AM IST

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा