हालात

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कहर से हाहाकार, 27357 नए संक्रमित मिले, 120 की मौत, एक्टिव केस पहुंचे 1.70 लाख के पार

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कहर से हाहाकार मच गया है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान 27 हजार से ज्यादा मामले एक बार फिर सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 1.70 लाख को पार कर गई है। बीते 24 घंटे में 120 लोगों की मौत भी हुई है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 27357 नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 120 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में 5913 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोरोना के कारण हालात लगातार भयावह बने हुए हैं, जिसे देखते हुए प्रदेश में शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 35 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में 215790 मरीजों के नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 38029865 लोगों की जांच की जा चुकी है। अब एक्टिव केस कुल 170059 हैं। इनमें 86959 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 7831 को एक दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसी तरह टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है। अब तक 8997344 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। पहली डोज लेने वालों में से 1564777 लोगों को दूसरी डोज दी चुकी है। कुल 10562121 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ में 5913, प्रयागराज में 1977, कानपुर नगर में 1826, वाराणसी में 1664, मेरठ में 748, गोरखपुर में 723, झांसी में 703, मुरादाबाद में 663, बरेली में 577 और बलिया में 508 नए केस सामने आए हैं।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने रात्रि कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी जैसे कदम उठाए हैं। मास्क पर जुर्माने की सख्ती बढ़ा दी गई है। लेकिन न तो संक्रमण की रफ्तार नियंत्रण में आ रही है और न ही इसमें कमी हो रही है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश भर में 27357 नए कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 170059 पर पहुंच गई।

अधिक संक्रमण और मौत के मामले में राजधानी लखनऊ सबसे आगे है। यहां सर्वाधिक 5913 मरीज पाए गए। यहां हुई 36 मौतों के साथ प्रदेश में चौबीस घंटे में कुल मौत का आंकड़ा 120 पहुंच गया।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

  • ,
  • रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, CEC के इस्तीफे समेत 3 बड़ी मांगें

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः साहेब की हालत बहुत टाइट चल रही है, राहुल गांधी के फोबिया में रात भर सो नहीं पाते!

  • ,
  • अनेक देशों में युवा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल भारत में आंदोलन सबसे बड़ा अपराध हो गया है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा