हालात

यूपी: सुल्तानपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे, लखनऊ-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 2 मालगाड़ियों की टक्कर हुई। टक्कर के कारण ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के सुल्तानपुर जंक्शन के पास एक हादसे की खबर सामने आ रही है। गुरुवार की सुबह में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मालगाड़ी का पायलट घायल हुआ है, जबकि 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की वजह से लखनऊ-वाराणसी रूट बाधित हो गया है।

खबरों के मुताबिक सुल्तामपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियों के आ जाने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। अगर यह मालगाड़ी की जगह यात्री ट्रेन के साथ हुआ होता तो बड़ा हादसा हो सकता थ। इस घटना के बाद रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

दरअसल, सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास आज भोर में करीब साढ़े पांच बजे लखनऊ और वाराणसी की ओर से आ रही दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब