हालात

न्यायिक प्रक्रिया के बजाय बुलडोजर का उपयोग नफरत से प्रेरित, कोर्ट ले स्वतः संज्ञानः प्रियंका चतुर्वेदी

मध्य प्रदेश के खरगोन और बडवानी में रामनवमी जुलूस पर कथित पथराव को लेकर शिवराज सरकार ने सख्ती दिखाते हुए पथराव के कथित आरोपियों के घर को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस पर शिवसेना, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने बीजेपी की शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के खसखासवाड़ी इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई झड़पों के बाद जिला प्रशासन द्वारा कथित आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किये जाने को शर्मनाक मिसाल करार देते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के बजाय बुलडोजर का उपयोग नफरत से प्रेरित है। उन्होंने मामले में न्यायपालिका से स्वत: संज्ञान लेने की मांग की है।

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अपराध और सजा तय करने के लिए न्यायपालिका की प्रक्रिया के बजाय बुलडोजर का उपयोग करना सत्ता और अहंकार के नशे में धुत राज्य का एक और उदाहरण है, जो सभी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मानदंडों को दरकिनार कर नफरत से प्रेरित है। शर्मनाक मिसाल।

उन्होंने कहा कि क्या न्यायपालिका अपनी संवैधानिक भूमिका को खत्म करने के लिए इस खतरनाक प्रवृत्ति के प्रति मूकदर्शक बनी रहेगी या वे स्वत: संज्ञान लेंगे? क्या कानून मंत्री स्वेच्छा से इस जिम्मेदारी का पक्ष ले रहे हैं? मुझे बताया जा रहा है या ट्रोल किया जा रहा है कि बुलडोजर वाले घर अवैध घर थे। तो क्या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों का निर्माण केंद्र और राज्य द्वारा समर्थित एक जानबूझकर अवैध कार्य था? यदि नहीं, तो राज्य सरकार ने शीघ्र कार्रवाई क्यों नहीं की?

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के खरगोन और बडवानी में रामनवमी के जुलूस पर कथित पथराव को लेकर अब शिवराज सरकार ने सख्ती दिखाते हुए पथराव के कथित आरोपियों के घर को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दंगाइयों को कड़ी चेतावनी देने के कुछ देर बाद ही उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया गया है। इसी को लेकर शिवसेना, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने बीजेपी शासित मध्य प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल खरगोन में रविवार को श्रीराम शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जैसे ही यह जुलूस मुस्लिम बहुल इलाके में पहुंचा तो आपत्तिजनक नारों के साथ बज रहे डीजे पर स्थानीय लोगों ने ऐतराज जताया। इसके बाद कथित तौर पर जुलूस पर पथराव हो गया। उपद्रवियों ने इस दौरान आतंक फैलाते हुए करीब 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी थी। साथ ही कई मकानों में घुसकर तोड़फोड़ की गई। देखते ही देखते भगदड़ मच गई। जिसके बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। इसी घटना के बाद प्रदेश सरकार ने कार्रवाई करते हुए कुछ घरों पर बुलडोजर चलवा दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?