हालात

योगी राज में गौमाता बेहाल, सरकारी गौशाला में 4 दिनों 13 गायों की मौत, BJP नेता का दावा भूख से गायों ने तोड़ा दम

गौशाला में गोवंशों की देखरेख करने वाले सफाईकर्मी छोटेलाल ने बताया कि पिछले चार दिनों में 13 गायों की मौत हो चुकी है, जिन्हें बिना पोस्टमॉर्टम के ही पालिकाकर्मी ले गए हैं। अब भी दो गायें बीमार हैं। कुछ दिन पूर्व भी कुछ गायों की मौत हुई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की अतर्रा नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र (गौशाला) में कथित रूप से भूख और बीमारी से पिछले चार दिनों में 13 गायों की मौत हो चुकी है। बीजेपी के स्थानीय नेता राकेश गौतम मेजर ने कहा, “नगर पालिका परिषद अतर्रा द्वारा बदौसा रोड में संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र (गौशाला) में करीब 416 आवारा गौवंश रहती हैं। जहां चारा-पानी की कमी के चलते भूख की वजह से पिछले चार दिनों में 13 गायों की मौत हो चुकी है। इनमें चार गायें सड़क दुर्घटना में घायल थीं और नौ गायों की मौत चारा-पानी के अभाव में हुई है।”

गौतम ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव दफना दिए हैं। हालांकि, अतर्रा के एसडीएम सौरभ शुक्ला ने कहा, “गौतम सच नहीं बोल रहे हैं। दुर्घटना में घायल जिन चार गायों की मौत हुई है, उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया है। चारा-पानी का पूरा इंतजाम है और समय-समय पर कान्हा पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण भी किया जा रहा है। चार गायों के अलावा एक भी गाय की मौत नहीं हुई है।”

इस बीच गौशाला के आवारा गोवंशों की देखरेख करने वाले सफाईकर्मी छोटेलाल ने बताया, “पिछले चार दिनों में 13 गायों की मौत हो चुकी है, जिन्हें बिना पोस्टमॉर्टम के ही पालिकाकर्मी ले गए हैं। अब भी दो गायें बीमार हैं। कुछ दिन पूर्व भी कुछ गायों की मौत हुई थी। प्रतिदिन एक-दो गायों की मौत हो रही है।”

पालिकाकर्मी महेंद्र और विजय के अनुसार, अक्टूबर के महीने में करीब 50 गायों की मौत हो चुकी है, जिन्हें सरकारी कृषि फॉर्म के पीछे नहर किनारे बिना पोस्टमॉर्टम के ही फेंका जा चुका है। जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से कहा था, “यह बड़ा मामला है। इसमें उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। शीघ्र ही बड़ी कार्रवाई होगी।”

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Nov 2019, 4:06 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान