हालात

उत्तर प्रदेश: बकरीद पर कुर्बानी को लेकर सीएम योगी का सख्त निर्देश, इन नियमों का रखें ध्यान!

सीएम योगी द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक, तय स्थान के अलावा कहीं और खासकर विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। सीएम ने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कहीं भी प्रतिबन्धित पशु की कुर्बानी न हो।

उत्तर प्रदेश में बकरीद पर कुर्बानी को लेकर सीएम योगी का सख्त निर्देश।
उत्तर प्रदेश में बकरीद पर कुर्बानी को लेकर सीएम योगी का सख्त निर्देश। फोटो: सोशल मीडिया

ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार गुरुवार को देशभर में मनाया जाएगा। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय जानवरों की कुर्बानी करता है। उत्तर प्रदेश में कुर्बानी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। जो लोग नियमों की अनदेखी करेंगे उनके खिलाफ पुलिस-प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। ऐसे में जरूरी है कि कुर्बानी करते समय आप नियमों का ख्याल रखें।

कुर्बानी के लिए तय किए गए ये नियम

सीएम योगी द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक, तय स्थान के अलावा कहीं और खासकर विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। सीएम ने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कहीं भी प्रतिबन्धित पशु की कुर्बानी न हो। वहीं, शरारती तत्वों से जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ पेश आने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा यह अपील की गई है कि खुले स्थानों पर कुर्बानी ना करें साथ ही कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर ना डालें। बकरीद को लेकर प्रदेशभर में बड़े स्तर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

मुस्लिम धर्मगुरु की अपील

बकरीद को लेकर हाल ही में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी मुस्लिम समुदाय से खास अपील की थी। उन्होंने अपील की थी कि उन्हीं जानवरों की कुर्बानी करें, जिनपर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है। कुर्बानी सड़क, पब्लिक प्लेस और गली में बुल्कुल भी ना करें। कुर्बानी के खून को नालियों में हरगिज न बहाएं, बल्कि खून को कच्ची जमीन में ही दफन कर दें। मौलाना ने यह भी कहा कि कुर्बानी की ना तो कोई फ़ोटो खींची जाए और ना ही उसका कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाए।

सावधान रहने की है जरूरत: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी 4 जुलाई से पवित्र श्रावण मास की शुरूआत हो रही है। श्रावण मास में परंपरागत कांवड़ यात्रा निकलेगी। इसमें सोमवार पूजन का भी विशेष महत्व है। श्रावण पूर्णिमा तक अयोध्या का सावन मेला भी शुरू होगा। नागपंचमी और रक्षाबंधन का भी पर्व है। इससे पूर्व बकरीद का पर्व है। इसी बीच मुहर्रम का महीना भी शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में साफ है कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। ऐसे में हमें सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Jun 2023, 11:17 AM IST

  • खेल: गांगुली 'ICC हॉल ऑफ फेम' में शामिल और मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

  • ,
  • सड़कें या समंदर? लगातार बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का हुआ बुरा हाल, स्कूल, दफ्तर और अंडरपास सब पानी-पानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस का PM मोदी पर सीधा हमला, पूछा- पीएम बताएं इस 'महापाप' में उनकी क्या भूमिका है?

  • ,
  • सिनेजीवन: राम कपूर का उम्र के भेदभाव को लेकर छलका दर्द और करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को दी बधाई