
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जोन में सोमवार देर रात से तेज बारिश हो रही थी। लोग अपने घरों में बंद थे, लेकिन इसी बारिश में यहां की सड़कों पर अहले सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच ताब़तोड़ गोलीबारी का सिलसिला शुरू हो गया। मंगलवार सुबह 5 बजे शुरू हुआ एनकाउंटर का यह सिलसिला अब तक जारी है, जिसमें अब तक कुल चार बदमाश मारे जा चुके हैं। मारे गए बदमाशों में गैंगस्टर रोहित सांडू भी शामिल है।
रोहित सांडू वही बदमाश है, जिसे 2 जुलाई को मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र में पुलिस पर गोलियां बरसाकर छुड़ा लिया गया था। इस दौरान यूपी पुलिस के एक दारोगा दुर्ग विजय सिंह घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। रोहित सांडू को मिर्जापुर जेल से पेशी के लिए लाया गया था। वो मूलतः मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जोहरा का रहना वाला था।
Published: undefined
मंगलवार सुबह भोपा से मुजफ्फरनगर जाने वाली सड़क पर नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में रोहित सांडू अपने एक साथी के साथ मारा गया। इस मुठभेड़ की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मेरठ जोन के एडीजीपी प्रशांत कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।रोहित पर एक लाख रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। रोहित के साथ मारे गए बदमाश की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है।
Published: undefined
मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव के मुताबिक फैजाबाद के अयोध्या के रहने वाले राकेश यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम था। एसएसपी के अनुसार यह मुठभेड़ सुबह 5 बजे शुरू हुई थी। सुबह नई मंडी थानांतर्गत गांधी नगर चौकी इंचार्ज अजय कुमार को भोपा की तरफ से मोटरसाइकिल पर कुछ बदमाशों के आने की सूचना मिली। इसकी जानकारी उन्होंने वायरलेस पर अधिकारियों को दी। एनकाउंटर के दौरान दारोगा अजय कुमार को भी गोली लगी है। एक सिपाही विनीत कपसिया भी घायल हुआ है।
Published: undefined
रोहित सांडू के इस एनकाउंटर में मारे जाने से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस ने उसकी फरारी में मदद करने वाले वाले वेस्ट यूपी के चर्चित बाहुबली भूपेंद्र बाफर को गिरफ्तार किया था। पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक रोहित सांडू को माफिया सुशील मूंछ की हत्या करने के लिए छुड़ाया गया था, जिसकी योजना सुशील के दाहिने हाथ रहे भूपेंद्र बाफर ने बनाई थी। लेकिन खास बात यह है कि भूपेंद्र बाफर को मेरठ पुलिस ने सुरक्षा दी हुई थी।
Published: undefined
रोहित सांडू की फरारी के बाद गैंगवार होने की आशंका के बीच पुलिस ने अपने सारे घोड़े खोल दिए थे, जिसके बाद आज वह पुलिस के हाथों मारा गया। इस मुठभेड़ के कुछ ही देर बाद मेरठ पुलिस के साथ हुई एक और मुठभेड़ में रोहित सांडू के दो और साथियों को पुलिस ने ढेर करने का दावा किया। इनकी पहचान अमित उर्फ शेरू और रविन्द्र कालिया के रूप में हुई।
मेरठ के एसएसपी अजय साहनी के मुताबिक यह मुठभेड़ दौराला और सरधना थाना क्षेत्र के बीच में हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश रोहित सांडू को पुलिस हिरासत से छुड़ाने में शामिल थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined