हालात

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने मंदिर के महंत को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि नवरात्र के चलते गुरुवार को महंत चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। रात करीब पौने 12 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। जीसीआरजी कॉलेज के पास अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया लखनऊ में बदमाशों ने महंत को मारी गोली

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में बेखौफ बदमाशों का आतंक जारी है। लखनऊ में एक बार फिर बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। यहां के अलीगंज में हनुमान मंदिर के महंत अजय शंकर शुक्ला को गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वह चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करके बाइक से लौट रहे थे। महंत को सड़क पर पड़े देख राहगीरों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

बक्शी के तालाब के क्षेत्राधिकारी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि अजय शंकर शुक्ला गुड़म्बा की फूलबाग कालोनी के रहने वाले हैं। वह अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर के महंत हैं।

पुलिस ने बताया कि नवरात्र के चलते गुरुवार को महंत चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। रात करीब पौने 12 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। पर्वतपुर चौराहे से आगे जीसीआरजी कॉलेज के पास अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

राहगीरों व स्थानीय लोगों ने उन्हें सीतापुर रोड स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करके घटना की सूचना दी। इससे पहले कि पुलिस महंत का बयान ले पाती डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो