हालात

उत्तर प्रदेश: सुलतानपुर में अराजक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, पुलिस में शिकायत दर्ज

मोतिगरपुर के अमरजीत पांडेय ने पुलिस में तहरीर दी है कि सोमवार रात कुछ अराजकतत्वों ने गांधीजी की प्रतिमा को तोड़ दिया, जिससे लोगों में आक्रोश है। पांडेय ने आरोपियों को तत्काल जेल भेजने की मांग की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक गांव के पास कुछ अराजकतत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मोतिगरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) तरुण कुमार पटेल ने बताया कि बाजार से कपड़ा मंगाकर मूर्ति को ढक दिया गया है तथा जल्द ही अराजकतत्वों की गिरफ्तारी की जाएगी। उनके अनुसार प्रशासन के निर्देश पर प्रतिमा की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।

मोतिगरपुर के अमरजीत पांडेय ने पुलिस में तहरीर दी है कि सोमवार रात कुछ अराजकतत्वों ने गांधीजी की प्रतिमा को तोड़ दिया, जिससे लोगों में आक्रोश है। पांडेय ने आरोपियों को तत्काल जेल भेजने की मांग की है।

वर्ष 1996 में गांव के लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लखनऊ-बलिया राजमार्ग के किनारे छेदुवारी गांव के पास स्थापित की थी।

प्रतिवर्ष दो अक्टूबर को ब्लॉक प्रमुख और स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ ग्रामीण गांधी जयंती मनाते हुई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी के त्याग और बलिदान को याद करते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा इस स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य एक-दो दिन में ही शुरू होने वाला था कि इसी बीच सोमवार की रात अराजकतत्वों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा को पूरी तरह से खंडित कर दिया। उनके मुताबिक सिर, हाथ और बापू की लाठी को तोड़ दिया गया है।

राजमार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों ने खंडित प्रतिमा को देखकर मामले की जानकारी दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब