
नए साल की पूर्व संध्या उत्तर प्रदेश के शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक और उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई। अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी के शव उनके घर के अंदर खून से लथपथ मिले। अजय पाठक का 10 साल का बेटा रहस्यमय हालात में गायब था, उसका भी शव बुधवार को मिल गया। एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या के बाद इलाक में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। केस दर्ज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रह है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची है।
Published: 01 Jan 2020, 9:59 AM IST
खबरों के मुताबिक, बीती रात से ही भजन गायक अजय पाठक का मकान बंद था। नए साल की पूर्व संध्या पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि अजय पाठक का मकान बंद है। पुलिस को लोगों ने बताया कि कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे घर के अंदर अजय पाठक समेत तीन शव मिले।
Published: 01 Jan 2020, 9:59 AM IST
ट्रिपल मर्डर के बाद से ही अजय पाठक का बेटा गायब था। बुधवार को अजय पाठक के बेटे का भी शव मिल बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले में अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया पुलिस ने तीन से चार टीम गठित की हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कह कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशकरने में जुटी हुई है।
Published: 01 Jan 2020, 9:59 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 01 Jan 2020, 9:59 AM IST