
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेता मदन कौशिक को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अभी तक यह जि़म्मेदारी बंशीधर भगत देख रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस नियुक्ति की जानकारी दी है।
Published: 12 Mar 2021, 2:30 PM IST
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई के बाद से यह दूसरा बड़ा घटनाक्रम है। मदन कौशिक त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बेहतर तालमेल के लिए भाजपा ने मदन सिंह कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्री बनाया जा सकता है। नए मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार भी होने की कवायद चल रही है।
Published: 12 Mar 2021, 2:30 PM IST
बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार साल पूरा करने के ठीक पहले ही सीएम की कुर्सी छोड़ दी थी। उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद 10 मार्च को तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद की शपथ लेकर उत्तराखंड की सत्ता संभाली।
Published: 12 Mar 2021, 2:30 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 12 Mar 2021, 2:30 PM IST