हालात

उत्तराखंड: रैगिंग को लेकर में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के फैसले से छात्रों में उबाल, कोर्ट जाने की तैयारी

मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग मामले में 43 छात्रों पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया था। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के एमबीबीएस के छात्रों ने कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है।

प्रतीकात्मक तस्वीक
प्रतीकात्मक तस्वीक 

उत्तराखंड के एक मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस मामले में कॉलेज प्रशासन और छात्र आमने-सामने हैं। दरअसल बीते दिनों मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग मामले में 43 छात्रों पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया था। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के एमबीबीएस के छात्रों ने कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। हालांकि, सबसे ज्यादा जुर्माना जिस छात्र पर लगाया गया, उसने अदा भी कर दिया है। वहीं अन्य 42 छात्रों ने कोर्ट जाने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.अरुण जोशी ने बताया कि मामले में कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई कर एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक की।

कमेटी ने एक सीनियर छात्र को हॉस्टल से बाहर करते हुए 50 हजार का जुर्माना लगाया था। जबकि उसके अन्य 42 सहयोगियों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया था। सोमवार को जुर्माना जमा करने की अंतिम तिथि थी।

प्राचार्य जोशी ने बताया कि कमेटी ने गाइडलाइन के मुताबिक जुर्माना लगाया है। सूत्रों के अनुसार छात्रों की मांग पर मामला दोबारा एंटी रैगिंग कमेटी के सामने जा सकता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश: चंबा दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नीचे सड़क में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

  • ,
  • भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया

  • ,
  • ‘छात्रों की गूंज’ का प्रयागराज में नया पड़ाव, राहुल गांधी से संवाद के लिए दो लाख युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन