हालात

उत्तराखंड: देहरादून में क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप! लोगों को सांस लेने में परेशानी, घरों को कराया गया खाली

गैस रिसाव को रोकने में लगी टीमों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टीम क्लोरीन गैस सिलेंडरों को जमीन में गाड़ रही है, ताकि गैस रिसाव पर काबू किया जा सके।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेम नगर थाना इलाके के झाजरा इलाके में खाली प्लॉट में रखे क्लोरीन सिलेंडर लीक हो गया है। क्लोरीन गैस लीक होने के बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, NDRF, SDRF और फायर टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने गैस रिसाव को रोकने में लगी टीमों का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टीम क्लोरीन गैस सिलेंडरों को जमीन में गाड़ रही है, ताकि गैस रिसाव पर काबू किया जा सके।

गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद एसएसपी अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फायर विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। क्लोरीन गैस के रिसाव को रोकने की कोशिश की जा रही है। क्लोरीन गैस के सिलेंडरों को गड्ढा खोदकर दबाया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Jan 2024, 9:35 AM IST

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: राहुल गांधी बोले- सालों से वोट चोरी हो रही है, लोकतंत्र को हिंदुस्तान से खत्म नहीं होने देंगे'

  • ,
  • 'देश में चोरी की सरकार', रामलीला मैदान में खड़गे बोले- मोदी सत्ता से जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा

  • ,
  • 'मोदी सरकार दो नंबरी और मोदी जी 10 नंबरी प्रधानमंत्री', तेजस्वी बोले- ज्ञानेश कुमार पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा

  • ,
  • रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली, नेताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार को लेकर मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • 'BJP ने जबरदस्ती बंद करवाईं कनॉट प्लेस की दुकानें', राहुल गांधी ने पूछा- व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है?