उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में स्कूल बस के खाई में गिरने से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत, 18 बच्चे थे सवार
आपदा प्रबंधन की टीम ने हादसे की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि यह बस बच्चों को लेकर स्कूल जारी थी, इसी दौरान अचानक बस खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का काम शुरू किया।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के गंसाली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक स्कूली बस के खाई में गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई है और कई बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Published: 06 Aug 2019, 10:49 AM IST
आपदा प्रबंधन की टीम ने हादसे की जानकारी दी है। फिलहाल मौके पर आपदा प्रबंधन की टीम मौजूद है, राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है कि यह बस बच्चों को लेकर स्कूल जारी थी, इसी दौरान अचानक बस खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर कहोराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का काम शुरू किया।
Published: 06 Aug 2019, 10:49 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए