हालात

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग के जोजिला दर्रा पर गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों की गई जान

पुलिस ने कहा कि वाहन के चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) श्रीनगर में भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कितने लोग सवार थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग के जोजिला दर्रा पर एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से करीब सात लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कारगिल से सोनमर्ग जा रही एक टवेरा कार सड़क से फिसलकर श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग पर चीनी नाला मंदिर मोड़ पर 500-600 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस ने कहा कि वाहन के चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) श्रीनगर में भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कितने लोग सवार थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, बीकन और मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। जम्मू और कश्मीर के आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक आमिर अली ने कहा,“श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग के जोजिला दर्रा पर एक टवेरा कार गहरी खाई में गिरने से सात से आठ लोगों की मौत। पुलिस, सेना, बीकन, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा