विजयदशमी के दिन आरएसएस शस्त्र पूजन कार्यकम का आयोजन करता है। इस बीच शस्त्र पूजन के दौरान यूपी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सवाल खड़े कर रही है। सीतापुर में विजयदशमी के मौके पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने एक कार्यक्रम में खुलेआम फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Published: 08 Oct 2019, 5:02 PM IST
वीडियो वायरल होने के बाद सीतापुर के एएसपी ने कहा,“सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसके माध्यम से हमें आरएसएस के एक समारोह में गोलीबारी की घटना के बारे में पता चला। हम आरोपियों की पहचान कर रहे हैं और उचित कार्रवाई की जाएगी।”
Published: 08 Oct 2019, 5:02 PM IST
वीडियो के मुताबिक, एक शख्स रायफल से हवा में गोली चलाता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा रिवॉल्वर से। पहले शख्स के रायफल से फायरिंग के बाद दूसरा शख्स रिवॉल्वर से फायरिंग करता है। इस दौरान वीडियो में एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई जो झकझोरने के लिए काफी है, दरअसल जिस समय आरएसएस के स्वयंसेवक खुलेआम फायरिंग कर खुशी का इजहार कर रहे थे, उस दौरान वहां छोटे-छोटे कई बच्चे मौजूद थे। इस दौरान कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
इसे भी पढ़ें: अब नेटफ्लिक्स, अमेजन जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नकेल चाहता है आरएसएस, हिंदुत्व विरोधी कंटेट से आपत्ति
Published: 08 Oct 2019, 5:02 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Oct 2019, 5:02 PM IST