हालात

मणिपुर में राजमार्ग से नाकेबंदी हटने के बाद फिर हिंसा, चुराचांदपुर में कुकी नेता का घर जलाया गया

पुलिस को संदेह है कि कुकी-ज़ोमी समुदाय के लोगों का एक छोटा वर्ग, जिन्होंने राजमार्ग से नाकेबंदी वापस लेने का समर्थन नहीं किया था, सोमवार रात कुकी नेता का घर जलाए जाने की घटना में शामिल हो सकता है।

मणिपुर के चुराचांदपुर में कुकी नेता का घर जलाया गया
मणिपुर के चुराचांदपुर में कुकी नेता का घर जलाया गया फाइल फोटोः सोशल मीडिया

मणिपुर में 3 मई को हिंसा शुरू होने के बाद से इंफाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर जारी नाकेबंदी हटने के बाद हिंसा का ताजा दौर शुरू हो गया है। ताजा घटना में चुराचांदपुर जिले में कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ) के नेता और प्रवक्ता सेलेन हाओकिप का घर उपद्रवियों ने जला दिया है। हाओकिप ने मीडिया को बताया कि सोंगपी में उनके आवास के अंदर कोई नहीं था जब कुछ उपद्रवियों ने उनके घर में आग लगा दी।

मणिपुर पुलिस को संदेह है कि कुकी-ज़ोमी समुदाय के लोगों का एक छोटा वर्ग, जिन्होंने नाकाबंदी वापस लेने का समर्थन नहीं किया था, सोमवार रात हुई घटना में शामिल हो सकता है। हाओकिप के अनुसार, नाकाबंदी हटाने का निर्णय विभिन्न नागरिक समाज संगठनों, ग्राम प्रधानों, युवाओं और महिला नेताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया गया था।

इससे पहले रविवार को कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ) और यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ) ने संयुक्त रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आग्रह पर शांति और सद्भाव बहाल करने की गहरी चिंता को ध्यान में रखते हुए मणिपुर की जीवन रेखा माने जाने वाले राजमार्ग पर से नाकाबंदी हटाने की घोषणा की थी। हालांकि, नाकेबंदी के समर्थक कुछ वर्ग इससे सहमत नहीं थे।

नेशनल हाईवे से नाकेबंदी हटाने के फैसले से करीब 54 दिनों के बाद एनएच-2 पर आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। तीन मई को मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के मद्देनजर विभिन्न संगठनों द्वारा राजमार्ग पर नाकाबंदी लगाए जाने के बाद से मणिपुर में आवश्यक वस्तुओं की किल्‍लत हो गई थी। राज्य में बार-बार होने वाली हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान चली गई और करोड़ों की संपत्ति का विनाश हुआ और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ताकत के दम पर लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, UN के लिए रवाना होने से पहले गरजे पेजेश्कियन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एशियाड में भारत को पहला स्वर्ण, महिला क्रिकेट में श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • 'देश और दुनिया में BJP की हो रही थू-थू, धर्म को बचाने की 'जंग' से कम नहीं होगा अगला चुनाव', 'चंदा चोरी' पर अखिलेश

  • ,
  • दिल्ली SIR मामला: वोटर लिस्ट से 47 लाख नाम हटाने के दावे पर SC सख्त, चुनाव आयोग से 2 हफ्ते में मांगा जवाब

  • ,
  • जमुई छेड़छाड़ केस: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, प्रियंका गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा पर बीजेपी सरकार से पूछे कई सवाल