
मुंबई में रविवार सुबह हुई मानसून-पूर्व बारिश ने पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत दी। शहर, पश्चिमी उपनगरों और पूर्वी उपनगरों समेत कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश के चलते कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
Published: undefined
पिछले एक-दो घंटों के दौरान दादर, माटुंगा, खार, चेंबूर, मानखुर्द, कुर्ला, सांताक्रूज, विले पार्ले, अंधेरी और वर्सोवा जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई। वहीं, पड़ोसी नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में भी जोरदार वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात की गति धीमी पड़ गई।
Published: undefined
बारिश के बीच जलजमाव ने वाहन चालकों और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इसी दौरान एक दुर्घटना के कारण सायन-पनवेल राजमार्ग पर वाशी की ओर जाने वाले मार्ग में भारी यातायात जाम लग गया। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
अचानक शुरू हुई तेज बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक फ्लाईओवर, स्काईवॉक और दुकानों के शेड के नीचे रुकते नजर आए। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग बारिश थमने का इंतजार करते दिखाई दिए।
Published: undefined
बारिश के बावजूद मुंबई की उपनगरीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। हालांकि कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं। अधिकारियों के अनुसार रेल नेटवर्क पर किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
उधर, नगर निगम के अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, लेकिन जलजमाव और यातायात की स्थिति पर प्रशासन की निगरानी जारी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined