
देशभर में अभी भी मॉनसून का असर बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत 17 राज्यों में आंधी, तेज बारिश और तूफान का अलर्ट बताया गया है। अगले 8 घंटे के दौरान कई इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। इस दौरान अधिकतम 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तेज बारिश और आंधी से आम लोगों के साथ किसानों को भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम खराब होने पर घरों में रहने की सलाह दी गई है।
तेज हवाओं को देखते हुए पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में मछुआरों को तूफान के दौरान समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और आंधी के बीच लैंडस्लाइड का खतरा बताया गया है। इन राज्यों में रहने वाले लोगों के साथ पर्यटकों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इसलिए बारिश के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। यहां करीब 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, बिजनौर, महोबा, ललितपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, कानपुर, सोनभद्र, मथुरा, मोरादाबाद, बदायूं, इटावा और मेरठ में भारी बारिश का अलर्ट है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पटना सहित सारण, गया, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, भोजपुर, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, मुंगेर, बेगूसराय, सिवान, बक्सर, दरभंगा, किशनगंज, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सुपौल, गोपालगंज और मधुबनी में तूफानी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 50 Kmph तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जयपुर समेत अजमेर, भरतपुर, बारां, कोटा, जालौर, चित्तौड़गढ़, पाली, बालोतरा, झालावाड़, बीकानेर, चुरू, उदयपुर, जैसलमेर, करौली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और राजसमंद में भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 40 Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
भोपाल सहित नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, ग्वालियर, उज्जैन, मंदसौर, नरसिंहपुर, इंदौर, दतिया, शिवपुरी, मंडला, सिवनी, सीधी, धार, अशोकनगर, आगर मालवा और रतलाम में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। यहां 50 Kmph तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
शिमला सहित मंडी, कांगड़ा, ऊना, सोलन, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, सिरमौर और किन्नौर में मूसलाधार बारिश हो सकती है। यहां 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। शिमला में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पहाड़ी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के बीच लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन के लिए इन राज्यों में जाने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, बारिश के दौरान बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले में या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है।