हालात

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर माइनस में पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठिठुरन

पहाड़ों पर बहने वाले झरने ठंड के कारण जमने लगे हैं। नीती घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे यहां बहने वाले झरने पूरी तरह से जम गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है। पहाड़ों पर ठंड बढ़ने लगी है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। रात में तो पहाड़ों पर तापमान माइनस तक पहुंच गया है। बद्रीनाथ, केदारनाथ में बर्फ की सफेद चादर बिछ गयी है। बर्फबारी ने धाम को अपनी आग़ोश में ले लिया है। यहां दो फीट तक बर्फ की चादर है।

पहाड़ों पर बहने वाले झरने ठंड के कारण जमने लगे हैं। नीती घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे यहां बहने वाले झरने पूरी तरह से जम गए हैं। नीती घाटी में बर्फबारी हुई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, मलारी से ऊपरी क्षेत्र के गांवों गमशाली, नीती, फरकिया, मलारी आदि में बर्फ जमी है।

सर्दियां शुरू होते ही नीती घाटी के ग्रामीण शीतकालीन प्रवास पर चले जाते हैं। जिससे यहां के गांवों में सन्नाटा पसरा रहता है। इन दिनों सिर्फ सेना के जवानों की ही आवाजाही होती है। उच्च हिमालयी क्षेत्र इन दिनों पूरी तरह से बर्फ से ढक गए हैं। जिससे यहां निवास करने वाले दुलर्भ प्रजाति के वन्यजीव निचले इलाकों की ओर रुख करने लग गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी और श्रीलंकाई कप्तान ने राहुल-पड्डिकल की साझेदारी को सराहा

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा