हालात

Weather Report: देश के 15 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के कई हिस्सों में 16 मई को मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

देश के 15 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
देश के 15 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट फोटो: IANS

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब सहित 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के कई हिस्सों में 16 मई को मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही, उत्तर भारतीय राज्यों में एक बार फिर भयंकर तूफान आ सकते हैं, जबकि कई इलाकों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

Published: undefined

पंजाब के छह जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के लिए अलर्ट

पंजाब के छह जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, अमृतसर, होशियारपुर और मुक्तसर में बिजली कड़कने के साथ भयंकर आंधी-तूफान की संभावना है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने सकती हैं।

इसके साथ ही, मौसम विभाग ने 16 मई से 20 मई तक पंजाब के कई हिस्सों में लू (हीटवेव) की स्थिति के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Published: undefined

राजधानी दिल्ली में मौसम कैस रहेगा?

दिल्ली के निवासियों के लिए शुक्रवार की सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी और तूफानी हवाओं के चलने के एक दिन बाद हुआ। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

 मौसम विभाग ने इससे पहले रात के समय बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और हल्की बारिश का अनुमान लगाया था। गर्मी से मिली थोड़ी राहत के बावजूद, मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, इस क्षेत्र में एक बार फिर गर्म और शुष्क मौसम लौटने की उम्मीद है।

अनुमान है कि 16 मई को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

17 मई को तापमान और बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी-तूफान व बिजली कड़कने की संभावना है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: US ने ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को नाइजीरिया में किया ढेर, ट्रंप ने दी जानकारी

  • ,
  • नाइजीरिया: US ने ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को किया ढेर, ट्रंप ने दी जानकारी

  • ,
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या पर 50 मिलियन यूरो का इनाम, ईरानी संसद में पेश किया जाएगा प्रस्ताव

  • ,
  • 'नीट पेपर लीक ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा बुरी तरह तोड़ा', राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी मध्यप्रदेश कांग्रेस

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में अब सूरज दिखाएगा तेवर, गर्मी का टॉर्चर झेलने के लिए हो जाएं तैयार, 43°C तक पहुंचेगा पारा