हालात

मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

IMD ने अगले 8 घंटे के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और 70 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 8 घंटे के लिए बड़ा अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज आंधी की चेतावनी दी है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की है।

दिल्ली में तेज बारिश की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में आज कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश: मेरठ से प्रयागराज तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ, मथुरा, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार: पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश: कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर: गरज-चमक और तूफानी मौसम का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

झारखंड: कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना

झारखंड के बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, गिरिडीह और हजारीबाग में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। रांची में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, मंदसौर, नीमच और आगर-मालवा में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

गुजरात: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

गुजरात के अमरेली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, छोटा उदेपुर, दाहोद, गिर सोमनाथ, नर्मदा, पंचमहल, साबरकांठा, तापी और महेसाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पश्चिम बंगाल: कोलकाता समेत कई इलाकों में बारिश के असर

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, कलिम्पोंग और हावड़ा में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

पंजाब: तेज बारिश और 70 Kmph तक हवाओं का अलर्ट

पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, कपूरथला और लुधियाना में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजस्थान: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और बांसवाड़ा में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन, CJP बोली- मोदी का जवाब नाकाफी, प्रधान का इस्तीफा जरूरी

  • ,
  • बड़े कर्जदारों पर नरमी, आम लोगों पर सख्ती क्यों? कॉर्पोरेट लोन राइट ऑफ पर शिवसेना (यूबीटी) का मोदी सरकार से सवाल

  • ,
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी सोनम रघुवंशी को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका

  • ,
  • 'पुलिस ने राहुल गांधी के साथ 'धक्का-मुक्की' की', कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

  • ,
  • NEET मुद्दे पर संसद में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, विपक्षी सांसद बोले- धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत हटाओ