हालात

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

सोमेन मित्रा को कुछ दिन पहले ही किडनी की बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार देर रात 1.30 बजे कोलकाता के एक अस्पताल में 78 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सोमेन मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे। उनका इलाज कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।

खबरों के मुताबिक, सोमेन मित्रा को कुछ दिन पहले ही किडनी की बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

सोमेन मित्रा के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “इस कठिन समय में मैं सोमेन मित्रा के परिवार और दोस्तों के साथ हूं। हम उन्हें प्यार, शान और सम्मान के साथ याद करेंगे।”

वहीं, पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने भी सोमेन मित्रा के निधन पर शोक जताया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया, 'WBPCC के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। इस अपार हानि के बीच हमारी प्रार्थनाएं और विचार दादा के परिवार के साथ हैं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Jul 2020, 8:43 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल