
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात पटना पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनकी पटना स्थित मंदिर वाले आवास पर पहुंची थी, जहां गिरफ्तारी को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। पुलिस की कार्रवाई के दौरान पप्पू यादव और उनके समर्थकों के बीच जमकर कहासुनी हुई। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन गई। लंबे समय तक चले हंगामे के बाद पुलिस सांसद को अपने साथ लेकर चली गई।
जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव को 35 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस केस में उनकी जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद पटना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
Published: undefined
गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना किसी वारंट के उनके घर आई और उन्हें धमकाकर उठा ले गई। सांसद का आरोप है कि उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि किस मामले में और क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है।
मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने दावा किया कि दीपक नाम का एक व्यक्ति सिविल ड्रेस में उनके घर आया था, जिसका व्यवहार अपराधियों जैसा था। उन्होंने कहा कि न तो उन्हें सम्मान दिया गया और न ही गिरफ्तारी से जुड़े जरूरी दस्तावेज दिखाए गए।
Published: undefined
पप्पू यादव ने यह भी कहा कि उन्हें डर था कि कहीं पुलिस उन्हें गोली न मार दे। उनका कहना है कि पूरी कार्रवाई बेहद डराने वाले माहौल में की गई।
गौरतलब है कि पप्पू यादव के खिलाफ अदालत ने तीन दिन पहले ही कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था। तभी से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही थीं।
Published: undefined
बताया जा रहा है कि 35 साल पहले पप्पू यादव जिस किराए के मकान में रहते थे, बाद में उसी को उन्होंने पार्टी कार्यालय बना लिया था। इसी विवाद को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिसमें अब गिरफ्तारी हुई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined