हालात

जहां दिखे भाजपाई, वहां बिछाओ चारपाई... अखिलेश यादव ने पार्टी के नए अभियान का किया ऐलान

अखिलेश यादव ने सवालों की लिस्ट जारी करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत जब भी कोई भाजपाई या उनके संगी-साथी आपके पास आएं तो प्रेम से बिठाकर, उनके कुछ बोलने से पहले ही उनसे पूछिएगा कि भाजपा संविधान क्यों बदलना चाहती है? ⁠भाजपा आरक्षण क्यों ख़त्म करना चाहती है?

जहां दिखे भाजपाई, वहां बिछाओ चारपाई... अखिलेश यादव नेनए अभियान का किया ऐलान
जहां दिखे भाजपाई, वहां बिछाओ चारपाई... अखिलेश यादव नेनए अभियान का किया ऐलान फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के नए अभियान का ऐलान किया है, जिसे नाम दिया है- जहाँ दिखे भाजपाई, वहाँ बिछाओ चारपाई! इस अभियान के तहत अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपाईयों से सवाल पूछने का आह्वान किया है।

अखिलेश यादव ने सवालों की लिस्ट जारी करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत जब भी कोई भाजपाई या उनके संगी-साथी आपके पास आएं तो प्रेम से बिठाकर, उनके कुछ बोलने से पहले ही उनसे पूछिएगा कि भाजपा संविधान क्यों बदलना चाहती है? ⁠भाजपा आरक्षण क्यों ख़त्म करना चाहती है?

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि बीजेपी समर्थकों से पूछना कि बीजेपी सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना का विरोध क्यों करती है? बीजेपी किसान विरोधी क़ानून बार-बार क्यों लाती है? बीजेपी ने किसानों को कुचलने वालों को टिकट क्यों दिया? बीजेपी महिलाओं पर शर्मनाक अत्याचार करने वाले अपने पार्टी के लोगों को क्यों बचाती है?

सवालों की लिस्ट जारी रखते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के लोगों से पूछना कि बीजेपी पेपर लीक करा के युवाओं से नौकरी के अवसर क्यों छीन रही है? बीजेपी मुनाफ़ाखोरी को बढ़ावा देकर कारोबारियों से चुनावी चंदा वसूलकर महंगाई क्यों बढ़ा रही है? बीजेपी ने कोरोना की जानलेवा वैक्सीन जनता को क्यों लगवायी?

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • 'जिंदा भूतों' का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग

  • ,
  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता

  • ,
  • ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में ‘अशांत माहौल’ बना रही बीजेपी सरकार, ज्ञानेश कुमार 'डाकू', पद से हटाने की मांग

  • ,
  • ‘नोटबंदी’ के बाद देश ‘वोटबंदी’ का सामना कर रहा है... सचिन पायलट ने एसआईआर को बताया असंवैधानिक