
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में अनियमितता के आरोप में राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता मनप्रीत सिंह बादल और पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को विजिलेंस टीम ने राजीव कुमार और अमनदीप को गिरफ्तार किया। नामजद आरोपियों में मनप्रीत बादल, विकास कुमार, पंकज, शेरगिल, राजीव कुमार और अमनदीप का नाम शामिल है।
2021 में पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो ने जांच शुरू की और उन पर मामला दर्ज किया। मनप्रीत ने बठिंडा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम कुमार सिंगला की अदालत में पहले ही बेल के लिए एक आवेदन दायर कर दिया है। अदालत ने मामले को 26 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined