हालात

4 जनवरी को खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन? केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का बड़ा बयान!

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि जिस सकारात्मक सोच के साथ पिछली बैठक हुई है तो मुझे आशा है कि 4 जनवरी को होने वाली बैठक में हल निकलेगा और यह आंदोलन भी खत्म हो जाएगा।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोल जारी है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। वहीं, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि जिस सकारात्मक सोच के साथ पिछली बैठक हुई है तो मुझे आशा है कि 4 जनवरी को होने वाली बैठक में हल निकलेगा और यह आंदोलन भी खत्म हो जाएगा।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सुखविंदर सिंह सभरा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि "तीन कृषि कानून रद्द होने चाहिए, अगर 4 जनवरी को इसका कोई हल नहीं निकलता तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज होगा। बता दें, दिल्ली के सर्द मौसम में किसान खुले आसमान के नीचे बैठे हैं।

गौरतलब है कि किसानों के प्रदर्शन के कारण चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर को पहले से ही बंद कर दिया गया है। इधर, सिंघु बॉर्डर पर 80 किसान संगठनों की बैठक शुरू हो गई है। इससे पहले किसान और सरकार के बीच सातवें दौर की बातचीत में दो मुद्दों पर सहमति बन गई थी। चार जनवरी को आठवें दौर की बैठक तय की गई है। इस बैठक से पहले किसान आगे की रणनीति बनाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ कल से शुरू करेगी अभियान, 50 शहरों में प्रेस कांफ्रेस कर सरकार को घेरेगी

  • ,
  • संजीव कुमारः 'शोले' के ठाकुर से 'कोशिश' के मूक-बधिर तक, हर किरदार को अपने अभिनय से कर दिया अमर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव, बंदर अब्बास पोर्ट सिटी के तटीय इलाकों में हुए धमाके

  • ,
  • राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल रिकॉर्ड’ की जांच हो, बीजेपी से निकलेंगे संबंध: अखिलेश यादव