हालात

दिल्ली में कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलों के बीच लगेगा लॉकडाउन? सीएम केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह एक चिंता का विषय तो है लेकिन घबराने की बात नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस से बात करते हुए राजधानी में कोरोना स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, “दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक चिंता का विषय तो है लेकिन घबराने की बात नहीं है। पिछली लहर के मुकाबले इस बार की कोविड लहर में मृत्यु कम हो रही है और लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत भी कम पड़ रही है।”

उन्होंने कहा, “अभी हमारा दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं है। कल डीडीएमए की दोबारा मीटिंग है, उस मीटिंग में हम विशेषज्ञों के साथ फिर से स्थिति का जायजा लेंगे कि और क्या-क्या करने की जरुरत है। केंद्र से भी हमें पूरा सहयोग मिल रहा है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Jan 2022, 12:27 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल