हालात

मुंबई में तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया, “मृतक महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है, जो रात करीब 10 बजे पैदल पथ से गुजर रही थी, तभी फोर्ड एंडेवर कार ने उसे टक्कर मार दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

मुंबई के मलाड इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात गुड़िया पाड़ा इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार एसयूवी चालक मर्चेंट नेवी का एक अधिकारी है।

मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया, “मृतक महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है, जो रात करीब 10 बजे पैदल पथ से गुजर रही थी, तभी फोर्ड एंडेवर कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी शहाना को पास के अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।’’

अधिकारी के अनुसार, आरोपी अनूप सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी का कार्यालय अंधेरी में है और घटना के दिन वह छुट्टी पर था। उन्होंने कहा कि आरोपी कहीं शराब के नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने उसके खून के नमूने लिए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

  • ,
  • खेल: BCCI की 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में सूर्यवंशी शामिल और फाइनल में GT पर RCB का पलड़ा भारी!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए, 3 जून को लेंगे शपथ

  • ,
  • अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी