हालात

बेरोजगारी पर कांग्रेस के हल्ला बोल से डरी गुजरात सरकार? हजारों कार्यकताओं समेत हार्दिक-श्रीनिवास को हिरासत में लिया

यूथ कांग्रेस ने गुजरात में बेरोजगारी, पेपर लीक जैसी समस्याओं के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात में बेरोजगारी के खिलाफ यूथ कांग्रेर ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इस प्रदर्शन में हार्दिक पटेल और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी शामिल हुए। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने हार्दिक-श्रीनिवास समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

श्रनिवास ने ट्वीट कर लिखा कहा कि युवा स्वाभिमान सम्मेलन में भाग लेने के लिए मैं आज गुजरात के गांधीनगर पहुंचा हूँ, लेकिन विधानसभा घेराव से डरी सरकार पहले ही हमारी गिरफ्तारी करना चाहती है, हजारों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है, BJP को अगर इतना ही डर लगता है तो सरकार में बैठी क्यों है?

दरअसल, यूथ कांग्रेस ने गुजरात में बेरोजगारी, पेपर लीक जैसी समस्याओं के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गांधीनगर में भी श्रीनिवास और हार्दिक पटेल के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की झड़प भी देखने को मिली।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CEC के निलंबन की मांग पर SC का केंद्र और EC को नोटिस, कहा- EC के फैसले सर्वसम्मति या बहुमत से होने चाहिए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से लेकर SIR रद्द तक, खड़गे ने मोदी सरकार के सामने रखी 3 मांग, कहा- समझौता नहीं किया जाएगा

  • ,
  • 'भगवंत मान की ईमानदारी का नकाब हाईकोर्ट ने उतारा', भ्रष्टाचार मामले की जांच CBI को सौंपने का कांग्रेस ने स्वागत किया

  • ,
  • राजस्थान: जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA की कार्रवाई, 260 घर-दुकानों पर चलेगा अभियान, HC के आदेश के बाद एक्शन

  • ,
  • 'जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणियों से ज्ञानेश कुमार बेनकाब', जयराम बोले- उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं